Skip to main content

Psalms 126

IRV — हिंदी बाइबल 20196 verses✦ Study with AI →

Tap a verse to select • tap Share to post

1

यात्रा का गीत जब यहोवा सिय्योन में लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।

2

तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे; तब जाति-जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने, इनके साथ बड़े-बड़े काम किए हैं।”

3

यहोवा ने हमारे साथ बड़े-बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।

4

हे यहोवा, दक्षिण देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों को लौटा ले आ!

5

जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।

6

चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्चय लौट आएगा। (लूका 6:21)

Go deeper with AI Bible Coach

Ask questions about Psalms 126, explore cross-references, or get verse-by-verse explanations grounded in Scripture.

Open in Reader →
Psalms 126 | AI Bible Coach