Skip to main content

Psalms 125

IRV — हिंदी बाइबल 20195 verses✦ Study with AI →

Tap a verse to select • tap Share to post

1

दाऊद की यात्रा का गीत जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं, वे सिय्योन पर्वत के समान हैं, जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।

2

जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा।

3

दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा, ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल काम की ओर बढ़ाएँ।

4

हे यहोवा, भलों का और सीधे मनवालों का भला कर!

5

परन्तु जो मुड़कर टेढ़े मार्गों में चलते हैं, उनको यहोवा अनर्थकारियों के संग निकाल देगा! इस्राएल को शान्ति मिले! (नीति. 2:15)

Go deeper with AI Bible Coach

Ask questions about Psalms 125, explore cross-references, or get verse-by-verse explanations grounded in Scripture.

Open in Reader →
Psalms 125 | AI Bible Coach