Skip to main content

Psalms 98

IRV — हिंदी बाइबल 20199 verses✦ Study with AI →

Tap a verse to select • tap Share to post

1

भजन यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्‍चर्यकर्म किए हैं! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!

2

यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है।

3

उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है। (लूका 1:54, प्रेरि. 28:28)

4

हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! (यशा. 44:23)

5

वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।

6

तुरहियां और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।

7

समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!

8

नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।

9

यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)

Go deeper with AI Bible Coach

Ask questions about Psalms 98, explore cross-references, or get verse-by-verse explanations grounded in Scripture.

Open in Reader →
Psalms 98 | AI Bible Coach