Skip to main content

Psalms 122

IRV — हिंदी बाइबल 20199 verses✦ Study with AI →

Tap a verse to select • tap Share to post

1

दाऊद की यात्रा का गीत जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।

2

हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!

3

हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

4

वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

5

वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।

6

यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

7

तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!

8

अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!

9

अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

Go deeper with AI Bible Coach

Ask questions about Psalms 122, explore cross-references, or get verse-by-verse explanations grounded in Scripture.

Open in Reader →
Psalms 122 | AI Bible Coach